HI
भाषा चुनें
AED
मुद्रा

दुनिया के प्रमुख शहरों में आलिशान रियल एस्टेट :दुबई व लंदन

दुनिया के प्रमुख शहरों में आलिशान रियल एस्टेट :दुबई व लंदन

एक बड़ी संख्या मे लोग बड़े शहरों में रहना पसंद करते हैं जो कि उन्हें बड़ी मात्रा में रोजगार व व्यवसाय बढ़ाने के अवसर प्रदान करें। जीवन का स्तर व बुनियादी ढांचे का विकास भी बहुत महत्वपूर्ण है। विदेशी, राज्य व देश कि राजधानी अथवा प्रमुख विदेशी शहरों को स्थायी आवास के रूप मे देखते हैं। दुबई की रियल एस्टेट की मांग पारम्परिक रूप से काफ़ी ज्यादा है। चलिए जानते हैं कौन से प्रमुख शहरों ने रियल एस्टेट में निवेश की आकर्षक स्थितियाँ उत्पन्न करी हैं, रहने के लिए अथवा अन्य कारणों के लिए।

विषय:

लंदन और दुबई में रियल एस्टेट का बाजार

दोनों ही महानगर हर वक्त विकास कर रहे हैं । दोनों के बाज़ारों के रुझानों मे सामान्यतायें हैं और अंतर भी:

  • लंदन में खास रियल एस्टेट के दामों में 2021 की पहले छमाही में 6.2 प्रतिशत की बढ़त देखी गयी थी और 2022 मे ये प्रतिशत तक बढ़ सकती है। ये आंकड़े  विश्लेषणात्मक एजेंसी सविल्स द्वारा दुनिया के 30 प्रमुख शहरों के अध्यन के बाद दी गयी है। ये आंकड़े काफ़ी ज्यादा हैं चूँकि सामान्य विकास दर 4 प्रतिशत से कम है। किराये की दर 2.6 प्रतिशत तक बढ़ी है और कुछ क्षेत्रों में 3.5 प्रतिशत तक जिसको कि घरों की बढ़ती हुई घरेलु मांग का समर्थन मिला।
  • दुबई में इसी समय काल के दौरान 1.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी थी पिछले साल की पहली छमाही के मुकाबले। विशेषज्ञ आँकालन करते हैं कि दाम अभी और बढ़ेंगे इसलिए आलिशान मकानों और अपार्टमेंट में निवेश करना फायदे का सौदा साबित होगा। लेकिन दुबई और लंदन में 1.4 प्रतिशत का अंतर है। ये समझना जरूरी है कि यह एक सामान्य सूचकांक है और यह सभी प्रकार की रियल एस्टेट को सम्मिलित करता है। संयुक्त अरब अमीरात बाजार के कुछ खंडो के लिए दाम अधिक हैं।

किराया दर

दरें संपत्ति तथा उनके स्थान पर निर्भर करती हैं:

  • लंदन मे अधिकतर प्रधान बाजार अपार्टमेंट्स और पेंटहॉउस शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित हैं। अलग अलग दामों पर इनको किराये पर उठाया जाता है। आप पांच कमरों का अपार्टमेंट 30000 डॉलर के दाम पर किराये पर ले सकते हैं। इसके साथ ही इतने ही कमरों का लेकिन ज्यादा क्षेत्र का पेंट हाउस आप 160000 डॉलर में किराये पर उठा सकते हैं। छह कमरों का घर अस्थायी रूप से 100000 डॉलर के दाम पर दिया जाता है। यह क्षेत्र विकसित बुनियादी ढांचे और एक वास्तु समाधान के साथ आता है। कम और ज्यादा दाम रहते हैं। आपको यह भी ध्यान रखना होगा किराये के दाम आम तौर पर हर हफ्ते सूचित किये जाते हैं।
  • दुबई सामान्य विविध मूल्य निर्धारण नीति को प्रदर्शित करता है। अरबियन रैंचेस के उप समुदाय मे एक बंगला 39000 डॉलर के दाम पर किराये पर लिया जा सकता है। समुद्री दृश्य वाला आलिशान बंगला 117000 डॉलर के दाम पर किराये पर लिया जा सकता है। लेकिन ये सिर्फ कुछ ही उदाहरण हैं। सबसे मेंहगा किराया दर पाम जुमेरह की संपत्ति का था। उसका कीमत था 1030000 डॉलर। ये संभावित निवेशकों की पसंद की विविधता पर जोर डालता है।

Dubai photo

संपत्ति की कीमत

दुबई और लंदन मौलिक रूप से मूल्य निर्धारण नीति और संपत्ति कि गुणवत्ता के मामले मे अलग हैं। दुबई में सक्रिय विकास कुछ दशक पहले शुरू हुआ था। लेकिन कई सारी विकास परियोजनाएँ  जो कि 10 वर्ष पूर्व बनाई गयी थीं अब पुरानी मानी जाने लगी हैं। आधुनिक तकनीकियां आगे बढ़ रही हैं। सामग्री की गुणवत्ता बढ़ रही है इसलिए नई विकास परियोजनाएँ मेंहगी हो गयी हैं। सयुंक्त अरब अमीरत के एक प्रमुख अमीरत में नये आलिशान अपार्टमेंट्स नये आवासीय परियोजनाओं मे स्थित हैं,अलग घरों और बंगलों को छोड़कर। इनकी कीमत एक से लेकर कई मिलियन डॉलर तक हो सकती है। आप सस्ते आलिशान अपार्टमेंट्स भी ढूंढ लेंगे लेकिन ये क्षेत्र और स्थान पर निर्भर करता है।

लंदन में मांग ने अपूर्ती को पार कर दिया है जिससे कि बिक्री में कमी आयी है और कीमतों मे लगातार उछाल। 2020 में लंदन की रियल एस्टेट बाजार ने थोड़ी सी (5 प्रतिशत से अधिक ) बढ़ोत्तरी दर्ज की थी, इसके साथ ही नई विकास परियोजनाओं की शुरुआत में भी थोड़ी बढ़ोत्तरी देखी गयी थी। 2020 में कुल मकानों कि संख्या 28000 को पार कर गयी थी।

संपत्ति को चुनते वक्त कई सारी चीजें आपकी पसंद पर निर्भर करती हैं।कई लोगों को एकांत बंगला पसंद होता है तो कई लोगों को गगनचुंबी इमारत में एक पेंट हाउस। हालांकि और ज्यादा क्षेत्रफल वाले तथा आधुनिक अपार्टमेंट्स दुबई में खरीदे जा सकते हैं।

वास्तुकार की दृष्टि से यूएई और लंदन की आलीशान रियल एस्टेट

बुनियादी अंतर आलीशान रियल एस्टेट की अवधारणा में होता है। दुबई में, ये हैं विशाल क्षेत्र, नयनाभिराम खिड़कियां, बंगले के लिए खाली क्षेत्र और मकान।आधारभूत संरचना पर अधिक ध्यान केंद्रित होता है। यदि यह एक मकान है आवासीय विकास  योजना में तो बाद वाले के पास सबकुछ है जो आपको जिंदगी मे चाहिए। पड़ोसियों से एकांतवस का मतलब आराम पर प्रतिबन्ध नहीं है। इसलिए रहने वालों की सेवाएं ना सिर्फ अलग प्रवेश और किसी वस्तु के फायदे हैं बल्कि सार्वजनिक संपत्ति है। आधुनिक आवासीय परियोजनाओं में स्वास्थ केंद्र, स्पा क्षेत्र, सौनास, स्वीमिंग पूल और विशाल प्राकर्तिक क्षेत्र जहां आप आराम या टहल सकते हैं सम्मिलित है। और तो और आवासीय विकास परियोजनाओं की आधारभूत संरचना में शामिल है:

  • सुरक्षा प्रणाली
  • «स्मार्ट होम» प्रणाली
  • आवासीय क्षेत्र मे अतिरिक्त सुविधाएँ जैसे सुपरमार्केट, ब्यूटी सैलून
  • यदि हम बात करें बंगलों की तो ये आलीशान निकटवर्ती क्षेत्र, एक बाहरी पूल, एक जगह परिवार और मेहमानों के आराम के लिए।

लंदन में सब कुछ अलग है। लंदन के मध्य में रियल एस्टेट मिल जाएगी लेकिन सीमित क्षेत्रफल के कारण  आस पास के क्षेत्र में पेड़ पौधे , हरियाली लगाना कठिन हो सकता है। ऐतिहासिक संपत्ति अपनी विश्वसनीयता के कारण महत्वपूर्ण है जबकि वास्तुकार इनको ज्यादा से ज्यादा आरामदायक बनाने में लगे हैं  आधुनिक वास्तविकताओं को देखते हुए। सुबूर्बन समुदाय दर्शनीय परिदृश्य डिज़ाइन प्रदान करता है लेकिन उनको ले जाना कठिन है।

Moscow photo

जीवन का स्तर और बुनियादी ढांचा

एक और बिंदु जिसको कि गहरे अध्यन कि जरूरत है। वस्तुओं कि कीमत और निजी सेवाओं कि तुलना करने का कोई मतलब नहीं चूँकि सबकी आय और पसंद अलग है। हालांकि कुछ चीजें हैं जो कि महत्वपूर्ण हैं:

  • पार्किंग, यदि हम लोग बात करें लंदन के केंद्र की या ऐतिहासिक स्थान की तो वे पार्किंग के लिए क्षेत्र नहीं प्रदान करते। मकान व आधुनिक आवासीय परियोजना के मालिकों के लिए सुविधाजनक होगा जहां पार्किंग के लिए जगह प्रदान कि जाती है। दुबई में बन रही  सभी आवासीय विकास योजनाओं में पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह दी गयी है। बंगला मालिकों के लिए यह भूमिगत अथवा भूमि के ऊपर गैराज हो सकता है एक व एक से ज्यादा गाड़ियों के लिए।
  • स्वास्थ्य अथवा अन्य सामाजिक संस्थाएं, लंदन हर क्षेत्र के लिए अस्पताल व क्लिनिक हैं। यही नियम विद्यालयों और छोटे बच्चों के विद्यालयों के लिए भी लागु होता है। दुबई में दवाइयों कि गुणवत्ता उच्च स्तर पर होती है लेकिन यहाँ हर एक उप समुदाय एक पास अपना क्लिनिक नहीं होता। यही नियम विद्यालयों के लिए अभी लागु होता है। पता हो क्षेत्रों की सीमाओं के बीच की दूरी ज्यादा ना हो तो आपको हमेशा पड़ोसी समुदाय में विद्यालय व क्लिनिक मिल जायेगा।
  • व्यावसायिक अवसर, मुफ्त आर्थिक क्षेत्र दुबई में कर से मुक्त हैं। संपत्ति के मालिक संपत्ति के लिए भी नहीं अदा करते हैं। लंदन  में व्यवसाय करने के लिए अथवा संपत्ति जो कि इस्तेमाल में हो उसके लिए कर की दर प्रदान की जाती है।
  • सुरक्षा, सबसे कम अपराध कि दर के साथ दुबई एक अच्छी स्थिति में हैं। लंदन में सुरक्षा स्थिति खराब है।
  • भौगोलिक स्थिति, दुबई एशिया व यूरोप के मध्य में स्थित है। लंदन की फ्लाइट को 7 घंटे लगते हैं, चीन के शहरों की तरह। व्यवसाय करना आसान होता है।

एएक्स कैपिटल मदद करता है दुबई मे रियल एस्टेट लेने में

आलीशान रियल एस्टेट में निवेश कठिन नहीं है।यहाँ तक कि वह संयुक्त अरब अमीरात में ही क्यों ना स्थित हो। हमारे विशेषज्ञ तैयार हैं आपकी मदद के लिए और तो और अच्छे और बुरे की जानकारी देने के लिए। घरेलू रियल एस्टेट एजेंसियों व निर्माताओं द्वारा दिए जा रहे सौदों को हमारी वेबसाइट पर चेक करें। हमने एकदम नवीनतम कीमतों के साथ सबसे अच्छे प्रस्ताव इकट्ठा किये हैं।

अधिक जानकारी के लिये पढ़े