HI
भाषा चुनें
AED
मुद्रा

दुबई में आलीशान और किराये की रियल एस्टेट

दुबई में आलीशान और किराये की रियल एस्टेट

किराए पर लें या खरीदें? एक बार अपना पैसा निवेश करें और एक संपत्ति के मालिक बनें या एक संपत्ति किराए पर लें और जब चाहें स्थानांतरण करने में सक्षम बनें? जब वित्तीय मामलों की बात आती है, तो घर खरीदना और किराए पर लेना पूरी तरह से अलग प्रक्रियाएँ हैं। पहला एक निवेश है और दूसरा एक व्यय है। हालांकि, किराये की संपत्ति की मांग हमेशा अधिक रहती है। इस लेख में, हम दुबई की आलीशान रियल एस्टेट में संपत्ति किराये पर लेने के कुछ फायदे व नुकसान आपको एक उदाहरण के जरिये बताएंगे।

विषय:

दुबई में किराये का रियल एस्टेट बाजार

हाल की घटनाओं के कारण, अधिक से अधिक लोग विशाल घरों और बंगलों के साथ-साथ अन्य उच्च कोटि के मकानों को खरीदना और किराए पर लेना चाहते हैं क्योंकि यह लाभदायक है। खलीज टाइम्स के अनुसार, दुबई में बंधक ब्याज दरें  2 प्रतिशत से 4 प्रतिशत तक घाटी हैं और डाउन पेमेंट 25 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दी गई हैं। दुबई में लगभग 40% संपत्तियां गिरवी रखकर बेची जाती हैं।

दुबई में रियल एस्टेट किराए पर लेने में लंबी अवधि का किराया सबसे आम है, चूँकि इसके लिए मालिक को लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती है। एक वर्ष से कम अवधि के अनुबंध समाप्त करते समय, आप लाइसेंस के बिना नहीं कर सकते। इस मामले में, घरेलू रियल एस्टेट एजेंसियों या प्रबंधन कंपनियों की सेवाओं का उपयोग करना एक अच्छा समाधान है।

पारिवारिक छुट्टियों के लिए क्षेत्र

आइए पता लगाते हैं कि दुबई के कौन से क्षेत्र सबसे महंगे हैं और कहाँ किराए पर संपत्ति लेना बेहतर है। यदि आप समुद्र तट पर छुट्टियां पसंद करते हैं, तो आपको तटीय क्षेत्रों पर ध्यान देना चाहिए। पाम जुमेराह में आलीशान अपार्टमेंट्स का उपयोग किराये के लिए किया जाता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित द्वीप है, जहां आप विशाल श्रेष्ठ विला और छोटे , लेकिन आरामदायक अपार्टमेंट दोनों पा सकते हैं। दुबई मरीना समुदाय भी मांग में है। इसमें बड़ी संपत्तियों का प्रभुत्व है, जो कि एक परिवार के लिए उपयोगी हैं।

व्यवसायियों के लिए समुदाय

महानगर का व्यापार केंद्र डाउनटाउन दुबई है। इसमें व्यवसाय के लिए अनेक विकास परियोजनाएं हैं। जिला 2020, जो कि एक मुक्त आर्थिक क्षेत्र है, कम आकर्षक नहीं है। जुमेराह लेक टावर्स (जेएलटी) और बिजनेस बे समुदाय काम और निवास के लिए लोकप्रिय हैं। इसमें काम और जीवन दोनों के लिए एक विकसित बुनियादी ढांचा है। आधुनिक विकास परियोजनाएं किरायेदारों के लिए आकर्षक हैं। नए क्षेत्रों का निर्माण नवीनतम तकनीकों के साथ किया जा रहा है, जो हमें सबसे आरामदायक जीवन की गारंटी देता है।

Apartment photo

एक सक्रिय जीवन शैली और खेल के समर्थकों के लिए रियल एस्टेट

बड़ी संख्या में मनोरंजन और शॉपिंग मॉल डाउनटाउन दुबई क्षेत्र में केंद्रित है। जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स में गोल्फ के प्रशंसक एक संपत्ति किराए पर ले सकते हैं। दुबई स्पोर्ट्स सिटी में कई खेलों को प्रदर्शित किया जाता है। मोटर सिटी का नया उप-समुदाय मोटरस्पोर्ट प्रेमियों के लिए बिल्कुल सही होगा। आलीशान रियल एस्टेट सभी क्षेत्रों में पाई जा सकती है।

किराये की कीमत

औसत किराया मूल्य स्थान, आराम के स्तर और रहने की जगह से संबंधित होती हैं। सबसे लोकप्रिय समुदायों में, किराये की कीमतें निम्नलिखित हैं:

पाम जुमेराह:

  • दो कमरों का अपार्टमेंट एईडी 76,000 में किराए पर लिया जा सकता है।
  • तीन कमरों का अपार्टमेंट एईडी 105,000 प्रति वर्ष या उससे अधिक के लिए किराए पर लिया जा सकता है।
  • चार कमरों के अपार्टमेंट्स एईडी 190,000 में किराए पर लिए जा सकते है
  • पांच कमरों के अपार्टमेंट्स एईडी 210,000 में किराए पर लिए जा सकते है।

दुबई मरीना:

  • दो कमरों के अपार्टमेंट्स एईडी 42,000 में किराए पर लिए जा सकते है।
  • तीन कमरों के अपार्टमेंट्स एईडी 70,000 में किराए पर लिए जा सकते है।
  • चार कमरों के अपार्टमेंट्स एईडी 98,000 में किराए पर लिए जा सकते है।
  • पांच कमरों के अपार्टमेंट्स एईडी 220,000 में किराए पर लिए जा सकते है।

जुमेराह लेक्स टावर्स:

  • दो कमरों के अपार्टमेंट्स एईडी 44,000 में किराए पर लिए जा सकते है।
  • तीन कमरों के अपार्टमेंट्स एईडी 70,000 में किराए पर लिए जा सकते है।
  • चार कमरों के अपार्टमेंट्स एईडी 100 000 में किराए पर लिए जा सकते है।
  • पांच कमरों के अपार्टमेंट्स एईडी 150,000 में किराए पर लिए जा सकते है।

कीमतों की अधिकतम सीमा नहीं होती , क्योंकि यह रियल एस्टेट की विलासिता के स्तर पर निर्भर करता है। अब तक, विश्लेषकों ने किराए में उल्लेखनीय वृद्धि नहीं देखी है, क्योंकि कई निवेशक खरीदारी में निवेश करना पसंद करते हैं।

शहर के सबसे महंगे इलाके

सिटी वॉक किराए के लिए सबसे महंगे समुदायों में से एक है। औसत किराये की कीमत एईडी 190,000 है। यह राशि पाम जुमेराह में एईडी 150,000 है। यह आंकड़ा दुबई मरीना से 10,000 कम है। किराए के लिए सबसे महंगे बंगले अरेबियन रेंच समुदाय में उपलब्ध हैं। कम समय के निवास के लिए कीमत एईडी 240,000 तक पहुंच सकती है।

किराये के फायदे और नुकसान

हम कह सकते हैं कि किराये की रियल एस्टेट अस्थायी निवास के लिए सबसे व्यावहारिक और सुविधाजनक विकल्प है।

जमींदारों के लिए लाभ:

  • मांग में वृद्धि। दुनिया भर से बहुत सारे लोग महानगर जाते हैं। वे आराम या काम करने के लिए जाते हैं। इसके अलावा, उन्हें हमेशा विदेशी संपत्ति खरीदने की इच्छा नहीं होती है।
  • उच्च आर ओ आई। यह यूरोपीय देशों के सूचकांको से बेहतर प्रदर्शन करता है। उदाहरण के लिए, लंदन में आर ओ आई 2 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है,जबकि दुबई में यह 10% से अधिक है।
  • कोई कर नहीं। मालिक शुद्ध लाभ कमाता है। किरायेदार एक साधारण किराये की योजना और न्यूनतम शुल्क से लाभ पाता है।

किरायेदारों के लिए किराये कि संपत्ति के फायदे:

  • लचीलापन। एक किरायेदार कहां रहना चाहता है, इस मामले में अधिक लचीला है, वे किसी भी देश या शहर से जुड़ा नहीं हैं। वह हमेशा स्थानांतरित हो सकता हैं।
  • कोई बंधक नहीं।
  • फर्निशिंग के बारे में सोचने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि अधिकांश अपार्टमेंट पूरी तरह से रहने लिए तैयार करके ही किराये पर उठाये जाते हैं।

नुकसान:

  • किराए की दरें बढ़ाई जा सकती हैं। यह किरायेदारों के लिए एक आम नुकसान है जबकि जमींदार इस अवसर का लाभ उठाते हैं। हालांकि, सरकार किराये की दरों को स्थिर करने की घोषणा करने जा रही है। ऐसे में मकान मालिक किराया नहीं बढ़ा पाएंगे।
  • किरायेदार और जमींदार अनुबंध को अग्रिम रूप से समाप्त नहीं कर सकते। किरायेदारों और जमींदारों के बीच के संबंध कानूनी रूप से नियंत्रित होते हैं। मकान मालिक किसी किरायेदार को बेदखल नहीं कर सकते हैं, और किरायेदार जब चाहे बाहर जा सकते हैं। दुबई में किराये पर लेने की न्यूनतम अवधि एक वर्ष है। बिना किसी ठोस कारण के अनुबंध समापन सख्त जुर्माने की तरफ ले जाता है।
  • बड़ा व्यय । अक्सर आपको दुबई में संपत्ति के लिए साल भर का या हर तीन या चार महीने का भुगतान पहले ही करना पड़ता है। इसका मतलब यह है कि किरायेदार को हर बार एक बड़ी रकम चुकानी पड़ती है।
  • किराया भुगतान अक्सर बंधक भुगतान के बराबर होता है। हालाँकि, जब आप अपने बंधक का भुगतान कर देते हैं, तो आपकी संपत्ति आपके पास होगी।
  • किराए पर संपत्ति लेने से आपको पूर्ण अधिकार नहीं मिलते हैं। उदाहरण के लिए, मकान मालिक किरायेदारों को बच्चों या पालतू जानवरों के साथ रहने की अनुमति नहीं दे सकते।

Apartment photo

सामान्य प्रश्न

  • क्या छोटी अवधि के लिए संपत्ति किराए पर लेना संभव है? हां, किरायेदारों के लिए कोई समय सीमा तय नहीं है। मुश्किलें केवल मालिकों के लिए पैदा हो सकती हैं। एक वर्ष से कम अवधि के लिए अपार्टमेंट किराए पर उठाने के लिए , एक विशेष लाइसेंस की आवश्यकता होती है। इसलिए, ज्यादातर, संपत्ति का मालिक संभावित किराएदारों से नहीं संपर्क करता, बल्कि प्रबंधन कंपनी से करता है।
  • क्या मालिक किराये की कीमत बढ़ा सकता है? कानून संपत्ति का उपयोग करने के पहले दो वर्षों के दौरान इसकी वृद्धि पर प्रतिबंध प्रदान करता है। यह नियम नए किरायेदारों पर लागू नहीं होता है। प्रारंभिक अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय, मालिक कीमत बदल सकता है।
  • कौन दुबई में संपत्ति किराए पर ले सकता है? पर्यटन या निवास वीजा के साथ किसी भी देश के नागरिक। राज्य के क्षेत्र में कानूनी उपस्थिति बिना निवासी वीजा के असंभव है। इसके अलावा, कानूनी इकाईयां , जो यूएई में पंजीकृत हैं अथवा जो विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करती हैं, किराएदार बन सकती हैं।
  • क्या किराये का सौदा पंजीकरण के अधीन है? हाँ, यह ईजेएआरआई (इजारी) के माध्यम से किया जा सकता है। प्रत्येक दस्तावेज़ को एक अद्वितीय बारकोड दिया जाता है। पंजीकरण की कमी के लिए जिम्मेदारी स्थापित नहीं की गई है, लेकिन इस मामले में, यदि आवश्यक हो, तो अदालत में अपने हितों की रक्षा करना मुश्किल है।
  • भुगतान करने का माध्यम क्या है? ज्यादातर मामलों में, पैसा तत्काल एक साल के लिए जमा करा लिया जाता है। मासिक या त्रैमासिक भुगतान करना संभव है। किरायेदार के बैंक खाते से किराया स्वचालित रूप से काट लिया जाता है।
  • उपयोगिताओं के लिए कौन भुगतान करता है?आवास रखरखाव की लागत किराएदार द्वारा वहन की जाती है, प्रमुख मरम्मत और आवास रखरखाव के लिए वार्षिक योगदान को छोड़कर।पार्टियों के आपसी समझौते के बाद अनुबंध अन्य भुगतान शर्तों को भी दर्शा सकता है।

एएक्स कैपिटल दुबई में एक संपत्ति खरीदने में मदद करता है

यद्यपि संपत्ति किराए पर लेने के कई फायदे हैं, संपत्ति खरीदना एक अच्छा निवेश है। एक संपत्ति का मालिक न तो संपत्ति रखरखाव कंपनी और न ही मकान मालिक पर निर्भर करता है। यहां तक ​​कि अगर आप बंधक का उपयोग करके एक संपत्ति खरीदते हैं, तो भी आप हर साल मूल्य में वृद्धि करने वाली संपत्ति प्राप्त करते हैं।

दुबई में रहने के लिए खरीदने या किराये पर देने के लिए संपत्ति ढूंढ रहे हैं ? हमारी टीम आपको सबसे अच्छा विकल्प चुनने में और खरीदारी प्रक्रिया बताने में मदद करेगी, एक सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव सुनिश्चित करते हुए।

कंपनी यूएई की एजेंसियों और डेवलपर्स का रियल एस्टेट का डेटाबेस प्रस्तुत करती है। कैटलॉग में, आप दुबई और देश के अन्य लोकप्रिय शहरों में फ्लैट, अपार्टमेंट, लक्ज़री विला और पेंटहाउस चुन सकते हैं। कंपनी के विशेषज्ञ आपकी पसंद के अनुसार आपकी मदद करने के लिए तैयार हैं। आप वास्तविक समय में रियल एस्टेट बाजार से परिचित हो सकते हैं। इसके अलावा, मौजूदा कीमतों वाले विज्ञापन वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाते हैं।

अधिक जानकारी के लिये पढ़े